UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पांडे का निधन

अल्मोड़ा। शक्ति समाचार पत्र के संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार कैलाश पांडे का आज सुबह निधन हो गया है। वे 75 साल के थे। वे अपने पीछे अपनी पत्नी विवाहित पुत्री, पुत्र, माता सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय पांडे का कुछ समय से स्वास्थ्य खराब होने के चलते उनको इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाए गया था उसके बाद उनको दिल्ली ले जाया गया। स्वर्गीय पांडे के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके निवास स्थान सरस्वती विहार से 2 बजे विश्वनाथ धाम को ले जाया जाएगा।

उनके निधन पर समस्त पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।