UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख की ठगी, आरोपी को पकड़ा

काशीपुर(आरएनएस)।  विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में फरार चल रहे सिसई खेड़ा थाना नानकमत्ता निवासी सतविंदर सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र जसवंत सिंह को पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एसएसपी ने 5 हजार का इनाम भी रखा था। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि बीते वर्ष 10 अक्तूबर को ग्राम हरसान निवासी इकबाल सिंह ने बताया था कि सतविंदर सिंह और गुरुवाज सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने बेटे राजविंदर सिंह को विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया था। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। एसएसआई विनोद फर्त्याल के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। टीम ने आरोपी सतविंदर सिंह को मुशर्रफगंज थाना खजुरिया जिला रामपुर से गिरफ्तार कर लिया। इसका साथी अभी फरार है। टीम में एसआई अशोक कांडपाल, एसआई प्रह्लाद सिंह, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।