UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

वृद्ध के सुसाइड केस मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज

रुद्रपुर(आरएनएस)।  सैफरॉन होटल में बुजुर्ग की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है। बीते रविवार को लखनऊ मूल के देवरिया वार्ड एक किच्छा निवासी 59 वर्षीय दिनेश चंद जोशी का शव होटल सैफरॉन के कमरे में मिला था। पुलभट्टा पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया था। दिनेश चंद जोशी की पत्नी दया जोशी ने पुलभट्टा पुलिस को तहरीर देकर कुछ लोगों पर खुदकुशी के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था जिस पर पुलिस ने आरोपियों सूरज जोशी और उसकी पत्नी कमला जोशी निवासी देवरिया वार्ड किच्छा, शुभाशीष बिष्ट निवासी ग्राम देवरिया, इंदर मेहरा व उसके जेठ गिरीश चंद्र जोशी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।