UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

वेयरहाउस से गिरकर श्रमिक की मौत

रुद्रपुर(आरएनएस)।  वेयर हाउस से गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 21 वर्षीय फुरकान पुत्र अफसार खान निवासी ग्राम फिरोजपुर बहेड़ी बरेली, बरा के निकट स्थित एक वेयरहाउस में काम करता था। सोमवार शाम पर काम करते हुए नीचे गिर गया। इस घटना में फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन फुरकान को सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिजन अपना शक दूर करने के लिए उसे हायर सेंटर ले गए। वहां भी चिकित्सकों ने फुरकान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।