UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

युवक की मौत के मामले में कैंटर चालक के खिलाफ केस

काशीपुर(आरएनएस)।  कैंटर की टक्कर से बाइक सवार पेट्रोल पम्प कर्मी की मौत के मामले में मृतक के भाई ने केस दर्ज कराया है। ग्राम लाडपुर सैमरा, तहसील स्वार जिला रामपुर निवासी विजय सिंह पुत्र प्रेम प्रकाश ने आईटीआई थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका भाई बाजपुर रोड स्थित एक पेट्रोल पम्प पर गाड़ियों में पेट्रोल भरने का कार्य करता था। 05 जून, 2024 की रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर अपनी बाइक से अपने घर लाडपुर सैमरा जा रहा था। रास्ते में जैतपुर मोड से आगे कैंटर के चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।