UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा नगर में वन वे यातायात व्यवस्था में मंगलवार से समय में आंशिक परिवर्तन

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा यातायात प्रबन्धन के दृष्टिगत दिनांक 16/02/2021 मंगलवार से नगर अल्मोड़ा के यातायात व्यवस्था में वन-वे में आंशिक समय परिवर्तन किया गया है जो निम्नवत है।


एल0आर0साह रोड पर वन-वे व्यवस्था प्रातः 08.00 बजे सायं 08.00 बजे तक लागू रहेगी।


माल रोड अल्मोड़ा पर प्रातः 09.00 बजे से अपराह्न 07.00 बजे तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।