UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

नितिन भदौरिया ही रहेंगे अल्मोड़ा जिलाधिकारी, स्थानांतरण आदेश निरस्त

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन सिंह भदौरिया के स्थानांतरण का आदेश शासन ने निरस्त कर दिया है। उनके स्थान पर अल्मोड़ा आ रहे सुरेन्द्र नारायण पांडेय को सचिव(प्रभारी), ऊर्जा उत्तराखंड शासन तथा निदेशक उरेडा के पद पर नवीन तैनाती दी गयी है। इसके साथ ही आर मीनाक्षी सुंदरम को महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार पूर्ववत यथावत दिया गया है।