UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में साइट इंचार्ज गिरफ्तार

रुद्रपुर(आरएनएस)। एक महिला ने उकरौली क्षेत्र की एक कंपनी के साइट इंचार्ज पर घर में घुसकर छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यूपी निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उकरौली क्षेत्र में काम कर रही एक कंपनी के साइट इंचार्ज विकास शर्मा निवासी गाजियाबाद रविवार रात उसके किराये के घर में आ गया। उस समय उसके पति काम पर गए थे। आरोप है कि विकास ने उसके कपड़े फाड़कर छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया कि कंपनी में भी वह एक सप्ताह से उसे परेशान कर रहा था। महिला की शिकायत पर कोतवाली में उपनिरीक्षक सोनिका जोशी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपी विकास शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।