UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

रुद्रपुर(आरएनएस)। सिडकुल मार्ग पर रविवार रात हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी घायल पत्नी का इलाज चल रहा है। रविवार रात 30 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ढौरा डाम और उसकी पत्नी सीमा सिंह विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में उसकी बाइक भैंस से टकरा गई, जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। संदीप को निजी अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था। देर रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि संदीप की पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को संदीप के शव का अंतिम संस्कार किया गया। संदीप अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। एक वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था। उसने आजीविका के लिए ढौरा डाम क्षेत्र में परचून की दुकान खोली थी।