UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जनपद में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत वारण्टी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा वारण्ट की शत प्रतिशत तामील कराने के सम्बन्ध में 1 अगस्त से जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 2 अगस्त को उपनिरीक्षक अमरपाल प्रभारी चौकी धारानौला द्वारा पुलिस टीम आरक्षी हिमांशु व आरक्षी नन्दन राम के साथ वारण्टी की गिऱफ्तारी हेतु दबिश देकर वारंटी रोहित कुमार (35 वर्ष ) पुत्र विजय लाल निवासी भियारखोला अल्मोड़ा को न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारण्ट फौजदारी वाद सं0 1194/2019 धारा 138 एनआई एक्ट में धारानौला बाजार से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।